By election desk , Newsfirst24.in
Published: October 24, 2024, 03:00 AM”
Nomination of Jitendra Awad हजारो कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन..
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र से गुरु और शिष्य की टक्कर होगी। राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गुट के विद्यमान विधायक जितेंद्र आव्हाड के सामने राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के नजीब मुल्ला को खड़ा किया है।
कट्टर शिष्य माने जाते हैं
उल्लेखनीय है कि नजीब मुल्ला जितेंद्र आव्हाड के कट्टर शिष्य माने जाते थे, लेकिन पिछले सालों में दोनो के रिश्तों में दरार पड़ गई। जब शरद पवार की राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी टुटी तो उन्होने अजित पवार का हाथ थामा। तभी से इन दोनो गुरु शिष्य के टक्कर की अटकले लगाई जा रही थी।
कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है
मुस्लिम बहुल मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन बार के विधायक रहे चुके जितेंद्र आव्हाड के सामने नजीब मुल्ला कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। आज जितेंद्र आव्हाड का नामांकन दाखल करने राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गुट के अध्यक्ष शरद पवार खुद मुंब्रा मे दाखल हुए। सांसद बाळ्या मामा म्हात्रे भी मोजूद थे। जितेंद्र आव्हाड के हजारो समर्थकों इस समय जोरदार शक्ति प्रदर्शन भी किया।











Leave a Reply